Baby Girl fell in borewell - 3 वर्षीय बालिका गिरी बोर में, राहत और बचाव कार्य जारी

PPN(DESK) - खेत मे बने बोर में 3 वर्षीय बालिका खेल-खेल में जा गिरी। जानकारी लगते ही कलेक्टर व एस पी मौके के लिए रवाना हो गए। घटना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के ग्राम मुंगावली की बताई जा रही है। 

हासिल जानकारी के अनुसार सीहोर जिले ग्राम मुंगावली निवासी राहुल कुशवाहा की 3 वर्षीय पुत्री सृष्टि खेत मे बने बोर के पास खेल रही थी तभी अचानक वह बोर में जा गिरी। इस घटना के बाद जैसे ही जानकारी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को लगी, वे सदल-बल मौके पर रवाना हो गए। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत न हो इसके लगातार ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

वही बोर के समानांतर गड्डा खोदने का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एनडीआरएफ की टीम भी भोपाल से रवाना हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments