PPN(KATNI) - युवक कांग्रेस विधानसभा सचिव एवं बाबू जगजीवन राम वार्ड अध्यक्ष की बीती रात अज्ञात लोगों नेपत्थर पटक कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगाने के बाद एन के जे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना अंतर्गत नया गांव निवासी 25 वर्षीय शुभम श्रीवास्तव पिता स्व दिलीप श्रीवास्तव जो कि युवक कांग्रेस में विधानसभा सचिव व अपने ही वार्ड बाबुजगजीवन राम में वार्ड अध्यक्ष के पद पर पदस्थ था। गुरुवार की रात वह नए गांव में किसी कार्यवश गया था तभी किसी अज्ञात ने लोगो से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की अज्ञातजनो चीप पत्थर से उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया।
गंभीर रूप से घायल शिवम को स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने उसके जबलपुर रिफर कर दिया। जबलपुर जाने के दौरान शिवम ने रास्ते मे दम तोड़ दिया।
बहरहाल एनकेजे पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करने के उपरांत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
0 Comments