PPN (Desk) - महज 5 हज़ार रुपये के लिए कोई किसी की हत्या कर सकता है? सवाल लाज़मी है, लेकिन यह सत्य है। कटनी जिले के कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक नव युवक ने 57 साल के वृद्व की हत्या महज 5000 रुपये के लिए कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि 28 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के बावली टोल निवासी 57 वर्षीय नूर मोहम्मद (मूल निवासी सीतापुर तहसील लहेरपुर, उत्तर प्रदेश) मृत अवस्था मे अपने घर मे पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या धारदार हथियार से उसकी हत्या होना प्रतीत हो रहा था। इस अंधे कत्ल पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई तो, स्लीमनाबाद पडरभटा निवासी 20 वर्षीय रोहित बेन पर उसका शक गहराया। पुलिस की टीम ने आरोपी रोहित बेन को पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम महिलवारा से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित और नूर मोहम्मद के बीच पिछले 3 वर्षों से मित्रता थी। रोहित ने पुलिस को बताया था कि उसे पैसों की जरूरत थी, उसने नूर मोहम्मद से पैसों की मांग की थी। 26-27 की रात वह नूर मोहम्मद के घर आया और 5 हज़ार रुपये की मांग की। पैसा देने से इंकार करने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और नूर उसे घर से भगाने लगा, तो तैस में आकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद रोहित अपनी बहन के यहाँ भाग गया था, वहीं उसने तालाब के किनारे सबूत मिटाने की नीयत से कपड़े व सिम जला दिया। साथ ही मोबाईल और पर्स बहन के घर के छप्पर में छुपा दी। लेकिन कहते है ना, कानून के हाथ लम्बे होते है।
0 Comments