PPN(KATNI) - बुधवार की शाम पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में लम्बे समय से एक ही स्थान पर जमे निरीक्षकों व कार्यवाहक निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की है, जिसमे पूरे प्रदेश के 673 निरीक्षक शामिल है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में जिले के कोतवाली, माधवनगर, कुठला सहित 13 निरीक्षक शामिल है।
ये गए
जारी सूची के मुताबिक कोतवाली टी आई अजय बहादुर सिंह कटनी से जबलपुर माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय जबलपुर ट्रांसफर किये गए है।
इसके अलावा सतीश तिवारी कटनी से सिवनी, अनिता कुडापे पन्ना, विजय सिंह बघेल रीवा, अर्चना जाट/सिंह सागर, रोहित डोंगरे सागर, संजय कुमार दुबे सागर, मंजू शर्मा उमरिया, सुधाकर बारसकर नर्मदापुरम, अरविंद जैन अनूपपुर तबादला किया गया।
ये आ रहे है
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में अखिलेश दहिया डिंडोरी से कटनी, मनोज गुप्ता सिवनी से, अरविंद कुमार चौबे जबलपुर से, रीना पांडे(शर्मा) जबलपुर से, शबाना परवेज जबलपुर से, अन्नी लाल सैयाम जबलपुर से, सुरेंद्र शर्मा(कार्यवाहक) रीवा से, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा सतना से, अनूप सिंह ठाकुर सागर, अभिषेक चौबे छतरपुर से, आशीष कुमार शर्मा सागर से कटनी तबादला किया गया है।
0 Comments