PPN(KATNI) - माधवनगर के बाबा माधव शाह चिकित्सालय मार्ग पर रविवार की सुबह राहगीरी डे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगो ने स्वास्थ लाभ के बारे में तो जाना ही। साथ ही स्वच्छता और अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ योगा से हुआ। इस दौरान रस्सा कशी, बोरा दौड़, सांप-सीढ़ी, पिट्टू, शतरंज, कैरम साइकिलिंग, चेयर कंपीटीशन,बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका खुले आसमान के नीचे लोगों ने खुलकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में नेहा मोटवानी की टीम की प्रस्तुति पर नागरिकों ने उत्साहपूर्वक जुंबा किया। महापौर एवं निगमायुक्त ने स्वयं योग और जुंबा में सहभागिता कर फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न सेग्रीगेशन एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी एवं अस्वच्छ वातावरण से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इको ब्रिक्स स्टॉल के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश रोचक ढंग से दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जादूगर एम. कुमार द्वारा एक से बढ़कर एक अद्भुत एवं रोमांचक मैजिक शो प्रस्तुत कर स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । वहीं रस कला संगीत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने "ये चमक ये धमक सब कुछ सरकार तुम्ही से है " के बोल पर दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों सहित स्थानीय वयोवृद्ध महिला श्रीमती पोपरी बाई को उत्साह पूर्ण सहभागिता के लिए “स्वच्छता चैंपियन” सैश एवं तुलसी का गमला भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शहर की स्वच्छता व्यवस्था में विशेष योगदान देने वाले निगम के स्वच्छता मित्रों का भी सम्मान किया गया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि राहगीरी डे केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। आगे भी नगर के अन्य वार्डों में राहगीरी डे का आयोजन कर नागरिकों को फिटनेस एवं स्वच्छता से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त तपस्या परिहार,मेयर इन काउंसिल सदस्य मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, पार्षद मौसुफ बिट्टू,श्याम पंजवानी, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, निरंजन पंजवानी, राजा जगवानी, अजय सरावगी, डॉ ब्रह्मा जसूजा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, उद्योगपति सहित नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवी एवं भारी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम ने यह संदेश प्रभावी रूप से दिया कि स्वस्थ नागरिक, स्वच्छ शहर और सकारात्मक जीवनशैली एक-दूसरे के पूरक हैं।

0 Comments