महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई बुधवार शाम 4 बजे विशाल वाहन रैली से होगा। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई गुरुवार शाम 5 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सायं 4 बजे मंदिर पहुंचकर 1100 दीपों की महाआरती में सहभागी बनें तथा रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
महोत्सव के अंतर्गत 23 जुलाई गुरुवार शाम 4 बजे जानकी जी की रथयात्रा निकाली जाएगी तथा उसी दिन शाम 6 बजे रथयात्रा की वापसी होगी।
धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 24 जुलाई शुक्रवार शाम 6 बजे जगन्नाथ रसोई में श्रीजी सेवा संकीर्तन एवं रंगारंग भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। 25 जुलाई शनिवार शाम 6 बजे बीबीआरएस एवं शहर की महिला सामाजिक संस्थाओं द्वारा भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 26 जुलाई शाम 6 बजे बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा "एक शाम जगन्नाथ प्रभु के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का समापन 27 जुलाई सोमवार सुबह 10 बजे हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज एवं महाभंडारे के साथ होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा।
समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, सचिव शिव सोनी, कोषाध्यक्ष शिशिर टुहड़ा, सह-सचिव विजय पटेल सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रमुख पुजारी चन्द्रिका दुबे एवं उमेश दुबे रहेंगे, जबकि रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष विजय ठाकुर तथा चल समारोह के प्रभारी विपिन दुबे हैं।

0 Comments