PPN(कटनी) -मध्यप्रदेश के सबसे धनाढ्य विधायक संजय पाठक की फर्म से हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके खातों से 27 लाख रुपये से ज्यादा की रकम फ्रीज कराई है। पुलिस का कहना है कि यह 'बॉस स्कैम' का मामला है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी होगी।
दरअसल, कंपनी के अकाउंटेंट ने सीनियर डायरेक्टर के नाम और फोटो वाले व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा कर दो ट्रांजैक्शन में करीब 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। वही ठगी का अहसास होते ही रंगनाथ थाना में FIR दर्ज करवाई थी। वही शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू की। डीएसपी शिवा पाठक ने बताया कि नरसिंहपुर के करेली से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अब तक 27 लाख रुपये से अधिक की राशि सुरक्षित कराई गई है। मामले में जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

0 Comments