मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार देश बना दिया - पटवारी

PPN(KATNI) - देश की जनता में एक अद्भुत बदलाव आया है, जनता जागरूक हो गई है, वह सवाल पूछ रही है। देश का युवा अब नीट के पेपर लीक का हिसाब मांग रहा है। मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने 152 बार पेपर लीक हुआ। 50 बार  परीक्षा में धांधली, घपले, घोटाले और पेपर निरस्त हुए है। देश में एजुकेशन की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य की रक्षा की चर्चा है। राहुल गांधी ने बच्चों की गैर राजनैतिक रूप से की है। उक्त आशय के उदगार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी पत्रकारों से बात करते हुए कही।

जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा बेरोजगार देश नरेंद्र मोदी ने भारत को बना दिया है, सबसे बड़ा कर्जदार देश बना दिया है। उन्होंने मध्यप्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार की बात कहते हुए कहा मैं जब प्रदेश में अली बाबा चालीस चोर की सरकार कहता हूं, तो एक भी मंत्री उसका विरोध नहीं करता। उन्होंने दतिया उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि लोगो को कांग्रेस पर, राहुल गांधी पर भरोसा हो रहा है।

इसके पहले जीतू पटवारी कटनी में आयोजित दो दिवसीय संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments