UP ELECTION 2022 कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

PPN(Desk) - उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल है।


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने सोमवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह मिली है। स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य का भी नाम है। इसके अलावा पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

7 चरणों में होंगे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में 7 चरणों में चुनाव होना है। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 से शुरू होगा। यूपी में दूसरे चरण में मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण में मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण में मतदान 27 फरवरी, छठे चरण में मतदान 3 मार्च और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी। 


Post a Comment

0 Comments