Rebellion Again - भाजपा का एक और नेता हुआ बागी, गणेश राव ने भाजपा से दिया स्तीफा, विजयराघवगढ़ विधान सभा क्षेत्र का मामला

PPN(KATNI) - कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के कद्दावर नेता गणेश राव ने आज नवरात्र के प्रथम दिन भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया। उनका आरोप है कि भाजपा में पार्टी के कार्यकताओ की उपेक्षा की जा रही है।

भाजपा में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद असन्तोष का स्वर लगातार फूंटता जा रहा है। कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा में सबसे पहले महापौर प्रत्याशी रही ज्योति विनय दीक्षित, बाद में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने पार्टी से बगावत किया। आज नवरात्र के पहले दिन विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश राव भी मोर्चा खोलते हुए पार्टी से स्तीफा दे दिया है।

गणेश राव का कहना है कि उन्होंने पार्टी की नीति और विचार धारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन लम्बे समय से पार्टी लगातार उनकी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है। उनका कहना है की भाजपा में रहकर वह अपने लोगों आम जनता के काम नहीं करवा पा रहे थे। लोगो की अपेक्षाओं में खरे न उतर पाने के कारण वह काफी व्यथित थे, यही कारण है कि उन्होंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नही किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं। 

गणेश राव कैमोर नगर परिषद में दो बार अध्यक्ष रह चुके। पहली बार वह वर्ष 2004 से 2009 तक निर्दलीय और दूसरी बार 2014 से 2019 तक भाजपा से। गणेश राव की छवि शुरू से ही श्रमिक नेता के रूप में रही है। वह आज भी सीमेंट एवं माइंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हैं। स्तीफा देने के पूर्व वह भाजपा में जिला कार्यकारिणी में सदस्य थे है। 
भाजपा से स्तीफा देने के बाद गणेश राव के कांग्रेस में जाने की चर्चा गरमा गई हैं, चर्चा तो यह भी है कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते है।


Post a Comment

0 Comments