Women's Day - एक दिन की कलेक्टर बनेंगी सुदामा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

PPN(KATNI) - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करने के लिए व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य नेत्र से दिव्यांग जुडो खिलाड़ी सुदामा चक्रवर्ती को एक दिन का कलेक्टर बनाया जाएगा।


जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत दहशमन निवासी सुदामा चक्रवर्ती जो कि दिव्यांग (नेत्रहीन) है, और जुडो की अच्छी खिलाड़ी है। सुदामा ने दिव्यांग की अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई खिताब अपने नाम कर जिले को गौरवान्वित किया है। ये बात अलग है कि उसने जिस मुकाम को हासिल किया, उसे वह सम्मान नही मिला।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 8 मार्च को जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा उसे सम्मानित करने के लिए एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया जाएगा। सुदामा चक्रवर्ती विभिन्न कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शामिल होंगी और शासकीय कार्यालयों का भी निरीक्षण करेंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह ने बताया कि जूडो खिलाड़ी सुश्री चक्रवर्ती सुबह 7.30 बजे महिला दिवस पर आयोजित महिला मैराथन में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगी। उसके बाद सुबह 10.15 बजे तक विश्राम के लिए समय सुरक्षित रहेगा। 10.30 बजे उनका कलेक्ट्रेट आगमन होगा, जहां पर जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय व विभागीय कार्यों की समीक्षा में शामिल होंगी। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही 1 बजे से 2.30 बजे तक अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक दिन की कलेक्टर शामिल होंगी और दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण व लंच करेंगी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक आशा किरण बालगृह कटनी का निरीक्षण करेंगी और शाम 5 बजे मीडिया से संक्षिप्त वार्तालाप करेंगी।

Post a Comment

0 Comments