PPN(KATNI) - गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा सुभाष चौक में नेहरू जी की प्रतिमा के समीप एवं जवाहर चौक झंडा बाजार में ध्वजारोहण किया गया।
कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया एवं ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान के कर कमलों से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष,अंशु मिश्रा, जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रजनी वर्मा महापौर प्रत्याशी श्रीमति श्रेहा खंडेलवाल सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत,राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद हनफी एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमज़ान भारती, राजाराम यादव, गिरधारी लाल स्वर्णकार, अवध पांडेय, शंकर सेन, अब्दुल कादिर मुन्ना भाई श्याम पाहुजा, पप्पू गोयनका, शिवकुमार जालेम यादव मप्र कांग्रेस प्रतिनिधि रौनक खंडेलवाल, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर बहरानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोसूफ अहमद बिट्टू, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पटेरिया, श्रीमति मंजू मिश्रा, श्रीमति रजनी सोनी, श्रीमति माया चौधरी, श्रीमति मीनाक्षी बल्वी, श्रीमति सुमन रजक, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, शेखर भारद्वाज, विनय सोनू पांडे, राजेश भारद्वाज, रूक्मणी पांडेय, मुमताज बानो, डॉ उदिता वर्मा, डॉ आनंद पटेल, कमल पांडेय, विनोद छिरौल्या, कपिल रजक, दीपक केशरवानी, जितेंद्र बडगैया, अजय खटीक, शोभा मंगलानी, लता खरे, कल्पना पाठक, हिमांशु तिवारी, मुकेश पाठक, ब्रजेश गौतम, शकील सैयद, सुनील श्रीवास, सुरेंद्र सिंह राणा, हरिशंकर बाजपेई, राहुल होतवानी, रवि भाटिया, नरेश रजक, देवेंद्र सिंह, हरनाम सुंदरानी, राकेश विश्वकर्मा, मनोज बाझल, अमर जादवानी, रामप्रसाद निषाद, अनिल अग्रहरि सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
0 Comments