PPN(KATNI) - मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों के लिए मतों की गणना का कार्य जारी है। अबतक हो चुकी मतगणना के मुताबिक प्रदेश में भाजपा की सरकार तय है।
प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में 155 सीट पर भाजपा, 69 कांग्रेस, 1बसपा व 1 अन्य ने बढ़त बनाये हुए है। वही अभी तक ने 12 सीट पर विजयश्री हासिल कर ली है।
मुड़वारा विधानसभा सीट पर 13 वे भाजपा के संदीप जायसवाल 12901 मतों से कांग्रेस के मिथलेश जैन से आगे चल रहे है।
बहोरीबंद सीट पर 18वे राउंड में भाजपा के प्रणय पांडे 20117 से कांग्रेस के सौरभ सिंह से आगे चल रहे है।
बड़वारा विधानसभा सीट पर 15वे राउंड में भाजपा के धीरेंद्र सिंह 34389 मतों से विजयराघवेंद्र सिंह से आगे है।
वही विजयराघवगढ़ सीट से 13वे राउंड में भाजपा के संजय पाठक 13821 मतों से कांग्रेस के नीरज सिंह से आगे है।

0 Comments