PPN(DESK) - पांच राज्यों में मतगणना का दौर जारी है अभी तक के आकड़ो पर नजर डाले तो 4 राज्यो में भाजपा आगे है, लेकिन पंजाब में भाजपा को मुंह की कहानी पड़ी है। वहां मोदी फेक्टर काम नही आया।
अभी तक की गणना पर नजर डालें तो सबसे बड़े व महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा लगतार बढ़त बनाये हुए हैं, यूपी की 403 सीटों में भाजपा 277, सपा 119, बसपा 4, अन्य 4 सीटे मिलने की खबर है।
पंजाब की 117 सीटों में कांग्रेस 17, आप 91, एस ए डी 6, अन्य को 3 सीटे मिलने के रुझान मिल रहे है।
उत्तराखंड की 70 सीटों में से भाजपा 41 कांग्रेस 25 व अन्य के खाते में 4 सीटे मिलने की उम्मीद है।
मणिपुर की 60 सीटों में से भाजपा 28, कांग्रेस 9, एनएनपी 9 व अन्य 14 के रुझान मिल रहे है।
गोवा की 40 सीटों में से भाजपा 19 कांग्रेस 12, टीएमसी 3 व अन्य 6 सीट की जानकारी मिल रही है।
1 Comments
Bjp jindabaad
ReplyDelete