ELECTION RESULT - 5 राज्यो में मतगणना जारी, उत्तर प्रदेश में भाजपा आगे

PPN(DESK) - पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी यह चंद घण्टो में पता चला जायेगा। सभी पांचो राज्यो में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।


अभी तक की गणना पर नजर डालें तो सबसे बड़े व महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा लगतार बढ़त बनाये हुए हैं, यूपी की 403 सीटों में भाजपा 205, सपा 103, बसपा 5, कांग्रेस 4 सीटे मिलने की खबर है। 


पंजाब की 117 सीटों में कांग्रेस 13, आप 90, एस ए डी 9, भाजपा 4 अन्य को 1 सीटे मिलने के रुझान मिल रहे है।

उत्तराखंड की 70 सीटों में से भाजपा 42 कांग्रेस19 व अन्य के खाते में 5 सीटे मिलने की उम्मीद है।

मणिपुर की 60 सीटों में से भाजपा 23, कांग्रेस 14, एनएनपी 9 व अन्य 14 के रुझान मिल रहे है।

गोवा की 40 सीटों में से भाजपा 15  कांग्रेस 16, आप 1  टीएमसी 4 व अन्य 4 सीट की जानकारी मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments